देवघर, नवम्बर 6 -- मधुपुर प्रतिनिधि देव दीपावली के अवसर पर पंचमंदिर रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में सनातन श्याम दल की दर्जनों महिलाओं ने घी के दिए जलाए। मंदिर के पुजारी रामनरेश शर्मा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष आज के दिन सैकड़ों दिए परंपरागत रीति-रिवाज के साथ जलाए जाते हैं और उनकी विधिवत पूजा-अर्चना की जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रत्येक वर्ष देव दीपावली मनाई जाती है। मंदिर में दीपक जला रही नीलम कुमारी ने बताया कि वर्षों से देव दीपावली के अवसर पर दर्जनों दीपक जलाती आ रही हैं। युवा विद्यार्थी रिया कुमारी ने बताया कि आजकल परंपराओं को कायम रखना भी हमारे लिए चुनौती बनती जा रही है, लेकिन हमें अपनी संस्कृति का ध्यान रखना चाहिए। पर्व-त्यौहार के अवसर पर चली आ रही परंपरा कायम रखनी चाहिए। इस अवसर पर सुधांशु कुमार, सोनू और विनोद कुमार तिवारी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.