देवघर, नवम्बर 28 -- मधुपुर। मधुपुर थाना क्षेत्र के मिसरना मंडल टोला गांव की महिला कमली देवी को 27 नवंबर की देर शाम अपहरण कर लिया गया है। पड़ोस के ही आरोपितों ने महिला को अंधविश्वास के नाम पर डायन बताते हुए अपहरण कर लिया है। पीड़िता के परिजनों ने महिला के साथ अनहोनी या हत्या की आशंका व्यक्त की है। घटना के बाद महिला के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। लापता महिला 65 वर्ष की कमली देवी अपने घर के काम में जुटी रहती थी। बेटा भैरो मंडल और बहू दिल्ली में इंजीनियर हैं। गत चार वर्ष पूर्व कमली देवी के पति का निधन हो गया था। इंजीनियर बेटा अपनी मां को दिल्ली में रखना चाहते थे, लेकिन मां कमली देवी गांव के पैतृक घर में रहना पसंद करती थी। पति के मौत के बाद मिसरना अवस्थित पैतृक आवास में अपनी मामी के साथ रहती थी। गुरुवार की रात करीब 7.30 बजे चार महिला और च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.