देवघर, अप्रैल 27 -- मधुपुर प्रतिनिधि मुख्य रेलखंड के मधुपुर रेलवे रैक पॉइंट के समीप पोल संख्या- 294/22 डाउन रेल ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से 20 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और आरपीएफ ने घटनास्थल पहुंचकर शव रेलवे ट्रैक से हटाया और पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक की पहचान मधुपुर थाना क्षेत्र के लखना मोहल्ला निवासी मोहम्मद अली के रूप में की है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए देवघर भेज दिया। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि मोहम्मद अली कुछ महीने से मानसिक रूप से बीमार था, उसके बाद शुक्रवार रात घर से बिना बताए कहीं चला गया। घर के लोग खोजबीन कर रहे थे। तभी पुलिस ने बताया कि उसके भाई का ट्रेन से दुर्घटना हो गयी है। घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि उसका भाई रेलवे ट्रैक पर मृत पड़ा था। पुलिस मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.