देवघर, मई 5 -- मधुपुर प्रतिनिधि । एक-दूसरे को चाकू मारकर जख्मी कर देने के मामले में पुलिस ने युवक व महिला दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि पसिया गांव निवासी युवक साजिद हुसैन व महिला जिया ने एक-दूसरे पर जान मारने की नीयत चाकू से वार कर जख्मी करने की प्राथमिकी थाना में दर्ज कराई थी। पुलिस की निगरानी में दोनों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा था। देवघर असपताल से छुट्टी मिलने पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया। युवक साजिद को मधुपुर उपकारा व महिला देवघर केंद्रीय कारा भेज गया है। बताया जाता है कि धनबाद में रहकर घरों में काम करने वाली बिहार के पटना अवस्थित अगमकुआं थाना क्षेत्र की एक महिला को सोशल साइट पर मधुपुर के युवक से संपर्क हुआ। उसने महिला को काम दिलाने के बहाने बुला लिया और ऑफिस होने की बात कहकर पसिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.