देवघर, नवम्बर 21 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। पाथरौल थाना क्षेत्र के केराकोल गांव में एक ही रात अज्ञात चोरों द्वारा चार घरों में लाखों रुपए नकदी, जेवरात और बर्तन चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि केराकोल गांव निवासी देवीलाल मरांडी ने अज्ञात चोरों द्वारा घर में घुसकर बक्सा तोड़कर एक लाख चालीस हजार रूपए चोरी का मामला थाना में दर्ज कराया है। पुलिस को बताया कि चोरी के बाद उनके बेटे राजू मरांडी ने फोन कर घटना की सूचना दी। जब वह घर आए और बाहर निकले तो पता चला कि गांव के शशि मरांडी और साइमन मरांडी के घर में भी चोरी हुई है। साइमन मरांडी के घर से पांच हजार नकद, सात हजार की चांदी की सिकड़ी,कांसा का तीन थाली चोर चुरा ले गए हैं। इसके अलावा शशि मरांडी के घर से चोर कांसा का तीन थाली और बक्सा तोड़कर बीस हजार नकद ले गए हैं। वहीं केराकोल गांव ...