देवघर, अप्रैल 28 -- शहरी क्षेत्र में सोमवार को सड़क जाम से राहगीर परेशान रहे। गांधी चौक के ठेला वाले प्रशासन पर भारी दिख रहे हैं। लगातार प्रयास के बाद भी प्रशासन द्वारा ठेला दुकानदारों को नहीं हटाया जा सका है। गांधी चौक, सरदार पटेल रोड, हटिया रोड पर अतिक्रमण से आए दिन राहगीरों को जाम से परेशानी का सामना करना पड़ता है। सोमवार को भी गांधी चौक, हटिया रोड़, सरदार पटेल रोड़, स्टेशन रोड़ और पुल पार में सड़क जाम से लोग परेशान रहे। गांधी चौक, स्टेशन रोड, सरदार पटेल रोड, रामचंद्र बाजार हटिया रोड़ की अधिकांश सड़क अतिक्रमण की शिकार है। उपायुक्त ने भी मधुपुर निरीक्षण के दौरान गांधी चौक, हटिया रोड डालमिया चौक तक अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था। इसके बाद भी इन प्रमुख सड़कों से अतिक्रमण नहीं हटाया जा सका। कभी कभार अतिक्रमण हटाने के नाम पर अधिकारी निकलते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.