घाटशिला, अक्टूबर 8 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत मधुआबेड़ा गांव के धीवर टोला में लगी चापाकल पिछले कुछ दिनों से खराब हो गया है। चापाकल के खराब होने से टोला के करीब 30 परिवार के लगभग 160 लोग जल संकटहै से परेशान हैं। मिली जानकारी के अनुसार धीवर टोला में पेयजल को लेकर यही एक मात्र चापाकल है। ग्रामीण इस बात को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर चुके हैं परंतु चापाकल मरम्मती के दिसा में सटीक पहल नहीं हो पाई। खराब चापाकल के कारण खासकर महिलाओं और बच्चों को पीने के पानी के लिए पास के टोला तक जाना पड़ता है। इससे उनका काफी समय बर्बाद होता है और पानी लाने में भी कष्ट होती है। पीने के पानी के अलावा खराब चापाकल से खाना पकाने, कपड़े धोने और मवेशियों की देखभाल जैसे रोज़मर्रा के ज़रूरी कामों में भी भारी कठिनाई हो रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.