महाराजगंज, मार्च 5 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष यशवंत उर्फ अतुल सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। उपाध्यक्ष ने गोसदन मधवलिया में गोकाष्ठ और वर्मीकंपोस्ट निर्माण के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह प्रयास सभी जनपदों के लिए एक मॉडल बन सकता है। उन्होंने पशुधन की स्थिति/संख्या, संचालित समस्त गौशालाओं में संरक्षित गोवंश का विवरण, निराश्रित गोवंशो का संरक्षण, जनपद में संरक्षित निराश्रित गोवंश का प्रबन्धन, मुख्यमंत्री निराश्रित गौवंश जनसहभागिता योजना के अंतर्गत सौंपी गई गायों के विवरण सहित विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की। जनपद में गोवंश संरक्षण और संवर्द्धन कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस दिशा में महराजगंज जनपद एक मॉडल जनपद का कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.