चतरा, जनवरी 28 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर कान्हाचट्टी प्रखंड अंतर्गत मधगड़ा पंचायत की मुखिया सुप्रिया कुमारी ने राष्ट्रीय मंच पर पंचायत और झारखंड का नाम रोशन किया है। भारत सरकार की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में मुखिया सुप्रिया कुमारी को आमंत्रित किया गया है। वह नई दिल्ली स्थित कर्तव्य पथ पर आमंत्रित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में भाग लिया और राष्ट्रपति द्रोपदि मुर्मू एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीमामय उपस्थिति में परेड का अवलोकन किया । पंचायती राज में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय सम्मान पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने एवं जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य के लिए मुखिया सुप्रिया कुमारी को केंद्रीय राज्य मंत्री सीपी बघेल एवं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा सम्मानित किया ग...