बगहा, नवम्बर 26 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय मध्य निषेध दिवस को लेकर जिले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन हुआ।जिला पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार के निर्देश पर सुबह में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाया गया। उत्पाद एवं निबंधन विभाग तथा शिक्षा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से स्कूल के विधार्थियों के साथ प्रभात फेरी शहीद पार्क से विपिन हाई स्कूल तक निकाली गयी, जिसे मद्यनिषेध अधीक्षक, जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकार के द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। जिले में सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामुदायिक समूहों में जन-जागरूकता रैलिया, गोष्ठियों और शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।जिला पदाधिकारी द्वारा मद्यनिषेध दिवस के अवसर पर सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे नशे से दूर रहें, दूसरों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे मे...