धनबाद, मई 3 -- गोमो। तोपचांची थाना क्षेत्र के मदैडीह के 14 साल का किशोर आदित्य कुमार दो दिनों से लापता है। परिजन काफी परेशान हैं। काफी खोजबीन के बाद परिजन शुक्रवार को थाने पहुंच कर पुलिस से गुहार लगाई है। मदैयडीह निवासी भीमलाल साव की पत्नी रेणुका देवी ने शुक्रवार शाम तोपचांची थाने में अपने 14 वर्षिय बेटे आदित्य कुमार के लापता होने की लिखित शिकायत दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...