फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- टूंडला। मुख्यमंत्री के आदेश हैं कि गौशालाओं में गौवंश सुरक्षित रहें लेकिन देखने में आया है कि गौशालाओं में गौवंश की स्थिति दयनीय है। गोशालाओं में आएदिन भूख प्यास व सर्दी से गौवंश मर रहे हैं। गांव मदावली गौशाला में कुछ ही समय अंतराल में आधा दर्जन गौवंशों की मौत हो चुकी है। प्रदेश सरकार ने जगह जगह गौशाला बनवाईं हैं ताकि किसानों के लिए मुसीबत बने निराश्रित गौवंश को क्षेत्र से पकड़कर गौशाला में पहुंचाया जाए सकें। जहां पर पानी, चारा तथा सर्दी से बचाव के सभी प्रकार की व्यवस्था करके गौवंश सुरक्षित रहे। अधिकारियों को भी आदेश हैं कि वे समय समय पर गौशाला का निरीक्षण करें और वहां पर यदि किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था है तो उसको पूर्ण कराएं। इसके लिए सरकार गौशाला संचालकों को धन भी दे रही है लेकिन देखने में आ रहा है कि कोई अधिकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.