धनबाद, जुलाई 31 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। धनबाद होकर चलने वाली 19607/08 कोलकाता-मदार-कोलकाता एक्सप्रेस और 12987/88 सियालदह-अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में अस्थायी तौर पर एक-एक अतिरिक्त सेकेंड एसी बोगी जोड़ी जाएगी। यात्रियों की भीड़भाड़ को देखते हुए रेलवे ने यह घोषणा की। कोलकाता-मदार एक्सप्रेस में सात अगस्त से 28 अगस्त तक, मदार-कोलकाता एक्सप्रेस में चार अगस्त से 25 अगस्त तक, सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस में दो अगस्त से एक सितंबर तक और अजमेर-सियालदह एक्सप्रेस में एक अगस्त से 31 अगस्त तक अतिरिक्त सेकेंड एसी कोच जोड़े जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.