रामपुर, जनवरी 26 -- क्षेत्र का मदारपुर गांव विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। यहां गांव के पास से रामगंगा नदी व पीला नदी और कोसी नदी गुजर रही है, जिस वजह से गांव में पानी की गुणवत्ता खराब हो चुकी है। नलों से पीला पानी निकल रहा है। दूषित पानी पीकर लोग बीमार हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नदियों का पानी खराब हो जाने से उनके गांव के नलों में भी पीला पानी आ रहा है। जिसे पीकर गांव में बीमारियां बढ़ रही हैं। दूषित पानी की समस्या का समाधान होना बेहद जरूरी है। नहीं तो गांव में हर घर में बीमारी का प्रकोप बढ़ जाएगा। हिन्दुस्तान की टीम जब गांव में पहुंची तो यहां के रहने वाले लोगों ने बताया कि दूषित पानी की समस्या आज या कल की नहीं है। वह कई वर्षों से इस समस्या से जूझ रहे हैं। कभी पानी साफ हो जाता है तो कभी हैंडंपपों से गंदा और पीला पानी आता है। इससे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.