सुल्तानपुर, फरवरी 2 -- चांदा, संवाददाता। विकासखंड प्रतापपुर कमैचा के ग्राम सभा मदारडीह में कोटा चयन को लेकर 17 फरवरी को पंचायत भवन पर खुली बैठक का आयोजन किया गया है। इसके संबंध में सोमवार को ग्राम सचिव बृजेश कुमार द्वारा सूचना का एजेंडा जारी किया गया । सचिव बृजेश कुमार द्वारा बताया गया कि उपजिलाधिकारी लम्भुआ के पत्र के क्रम में मदारडीह गांव में उचित दर विक्रेता की दुकान का चयन 17 फरवरी को खुली बैठक करके किया जाएगा। जिसमें महिला स्वयं सहायता समूह की वरीयता दी जाएगी। --------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...