पूर्णिया, सितम्बर 29 -- कसबा एक संवाददाता। कसबा नगर के मदारघाट दुर्गा स्थान से रविवार की संध्या देवी दुर्गा को बिल्व वृक्ष पर आमंत्रित किये जाने को लेकर गाजेबाजे के साथ झांकी निकाली गई। इसमें प्रधान पुजारी व पुरोहित को एक रथ में बैठाकर बेल वृक्ष के पास ले जाया गया। बताते चलें कि बिल्व निमंत्रण दुर्गा पूजा का पहला और अत्यंत महत्वपूर्ण दिन माना जाता है। इस दिन देवी दुर्गा को बिल्व वृक्ष पर आमंत्रित किया जाता है। जिसे देवी को घरती पर बुलाने का पवित्र न्योता माना जाता है। यह अनुष्ठान पूजा के पूरे समारोह की शुरूआत का प्रतीक है।। माना जाता है कि बिल्व वूक्ष देवी दुर्गा को अत्यंत प्रिय है। इस लिए उनके स्वागत के लिए इसे चुना जाता है। भक्त पूरे ह्दय और मन से देवी को आमंत्रित करते है। उनसे आर्शीवाद प्राप्त करने की कामना करते है। घर में साकारात्मक उ...