मैनपुरी, जनवरी 6 -- नगर के डा. किरन सौजिया सीनियर सेकेंडरी एजूकेशनल एकेडमी के वाणिज्य विभाग के विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान से जोड़ने के उद्देश्य से एक शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कक्षा 12 के विद्यार्थियों ने इटावा के वैदपुरा स्थित मदर डेयरी के उत्पादन एवं प्रसंस्करण यूनिट का अवलोकन किया। यहां तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा दुग्ध संग्रहण, शुद्धिकरण, प्रसंस्करण, पैकेजिंग तथा गुणवत्ता नियंत्रण की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि किस प्रकार किसानों से दूध एकत्र कर आधुनिक मशीनों की सहायता से उसका शुद्धिकरण किया जाता है और फिर स्वच्छ व सुरक्षित पैकेजिंग के माध्यम से उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जाता है। मदर डेयरी यूनिट में अपनाई जा रही उच्च स्तरीय स्वच्छता व्यवस्था, गुणवत्ता मानकों तथा खाद्य सुरक्षा नियमों को देख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.