रांची, जुलाई 26 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हेमंत सोरेन सरकार के द्वारा अटल क्लिनिक का नाम मदर टेरेसा क्लिनिक किए जाने पर भाजपा की आपत्ति को झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य डॉ तनुज खत्री ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। तनुज ने कहा कि मदर टेरेसा का जीवन समाज के सबसे वंचित और पीड़ित वर्ग की सेवा को समर्पित था। यही कारण है कि उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार (1979) और भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न (1980) प्राप्त हुआ। ये सम्मान इस बात के प्रतीक हैं कि मानव सेवा किसी एक देश, धर्म या विचारधारा तक सीमित नहीं होती, यह पूरी मानवता के लिए होती है। झारखंड में भी मदर टेरेसा और उनके संगठन मिशनरीज ऑफ चैरिटी का गहरा योगदान रहा है। रांची, हजारीबाग, लोहरदगा, गुमला, चाईबासा, दुमका, बोकारो आदि कई जिलों में उनके द्वारा संचालित आश्रय गृह, सेवा केंद्र और चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.