रांची, जुलाई 25 -- रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि मदर टेरेसा के नाम पर अगर कोई स्वास्थ्य योजना शुरू होती है, तो यह केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गौरव की बात है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को तकलीफ क्यों हो रही है, ये समझ से परे है। मदर टेरेसा तो किसी पार्टी से बिलांग नहीं करती हैं। मदर टेरेसा इस युग की सेवा, त्याग और करुणा की प्रतिमूर्ति हैं। उन्हें देवी कहना भी कम होगा। उनकी सेवा भावना को न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया ने नमन किया है। राज्य सरकार निरंतर जनता के जीवन स्तर में सुधार के लिए प्रयास कर रही है। यही वजह है कि यहां की ग्रामीण अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और आने वाले समय में इसका लाभ राज्य की जनता को मिलेगा। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि कहीं ना कहीं मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.