बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं। मदर एथीना स्कूल में इंटर-सेक्शन खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कक्षा पांच के विद्यार्थियों के लिए फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पांच के तीनों वर्गों अ, ब और स के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल मुकाबला कक्षा पांच अ और ब के मध्य खेला गया। कड़े संघर्ष के बाद कक्षा पांच ब के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की, जबकि कक्षा पांच अ की टीम दूसरे स्थान पर रही। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने विजेताओं को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...