बदायूं, जुलाई 31 -- बदायूं। मदर एथीना स्कूल में इनवेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। 2025-26 के लिए विद्यालय की कैबिनेट का गठन किया। हेड गर्ल समृद्धि त्रिवेदी, हेड ब्यॉय अभिनव पाठक, डिसिप्लेन इंचार्ज नव्या, जयंत शंखधार को चुना गया। स्पोर्ट्स कप्तान गुनी गुप्ता, भूपेंद्र सिंह, सांस्कृतिक इंचार्ज अक्षता राठौर, कौस्तुभ्य शंखधार को चुना गया। शौर्य हाउस कप्तान नेहा वर्मा, अश्वनी कुमार, सत्या हाउस कप्तान शिखा एवं ध्रुव सारस्वत, कर्मा हाउस कप्तान न्यासा, यश प्रताप सिंह और विवेका हाउस कप्तान दीप्ति यादव, शिवांश यादव को चुना गया। कैबिनेट के सभी सदस्यों कर्तव्य एवं दायित्व के निर्वाहन की शपथ ली। निदेशिका चयनिका सारस्वत ने सभी को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...