बदायूं, फरवरी 24 -- बदायूं। शहर के मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा 2 और 3 के छात्रों के लिए गांधी उद्यान का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। प्रकृति की गोद में पहुंचे बच्चों ने विभिन्न पौधों और पर्यावरण के महत्व को व्यावहारिक रूप से समझा। शैक्षिक जानकारी के साथ-साथ बच्चों ने उद्यान के खेल क्षेत्र में स्लाइड और स्विंग्स का जमकर आनंद लिया। स्कूल की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल-कूद मानसिक स्वास्थ्य के लिए अनिवार्य है। ऐसे भ्रमण से बच्चों में जिज्ञासा और आत्मविश्वास बढ़ता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...