बदायूं, फरवरी 23 -- बदायूं। मदर एथीना स्कूल द्वारा कक्षा 3 और 4 के विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने नानक सागर बांध का भ्रमण कर जल संरक्षण की प्रक्रिया और प्राकृतिक सुंदरता को करीब से देखा, जिससे वे काफी रोमांचित नजर आए। इसके बाद विद्यार्थियों ने ऐतिहासिक नानकमत्ता गुरुद्वारा में मत्था टेका और वहां की आध्यात्मिक शांति व सेवा भाव की संस्कृति को समझा। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान से परे व्यावहारिक, ऐतिहासिक और वैज्ञानिक अनुभव प्रदान करना था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...