धनबाद, मई 12 -- धनबाद समाजिक संस्था सेवा और समर्पण की ओर से मदर्स डे पर कविता, पेंटिंग और लेखन प्रतियोगिता करायी गई। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कीर्ति किरण, राधा अग्रवाल, निवेदता झा, प्रियंका प्रियदर्शनी, मुनमुन भट्टाचार्य, इंद्रजीत कौर, और रिकी शामिल थीं। कविता में प्रथम पुरस्कार अनन्या को मिला। लेखन प्रतियोगिता में प्रथम हरगुन कौर, द्वितीय हर्षिता मित्रा, जूनियर में प्रथम कुमार शौर्या को पुरस्कार मिला। पेंटिंग प्रतियोगिता के सीनियर ग्रुप में संयम सिंह प्रथम, महिमा नारायण द्वितीय और रीतिमा रिशु को तृतीय पुरस्कार मिला। बच्चों के साथ-साथ उनके माता-पिता के लिए गेम्स का आयोजन किया गया। उन्हें भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.