रांची, फरवरी 18 -- रांची। मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, ब्राम्बे के विद्यार्थियों ने जेईई मेन में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त की है। दिव्यांशु साहु ने 99.81, आदित्य कुमार ने 98.88, शौर्य गुप्ता ने 98.69 और अविरल प्रकाश ने 97.14 पर्सेंटाइल अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉ. रोमी झा और निदेशक अंबुज कुमार झा ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...