गंगापार, मार्च 17 -- लंबे इंतजार के बाद मदरामुकुन्दपुर टेला गंगा घाट पर पांटून पुल का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया। दो दिन से पुल पर आवागमन शुरू हो गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष गंगा की चौड़ाई दस मीटर अधिक है, जिससे पांटून पुल बनाने में ठेकेदार को काफी मशक्कत करनी पड़ी। स्लीपर, सालेजींग कम पड़ने पर लोक निर्माण विभाग के स्टोर में रखे पुराने स्लीपर सहित अन्य पांटून पुल में प्रयुक्त कर पुल का निर्माण कार्य शुरू कर दिया। टूटे व जर्जर सालेजींग सहित अन्य सामग्री प्रयुक्त होने पर चार पहिया वाहनों के आवागमन पर किसी भी समय पुल पर खतरा हो सकता है। प्रयागराज के यमुना गंगा अदृश्य सरस्वती के संगम तट पर महाकुम्भ का आयोजन होने से मेजा के सिरसा, मदरा मुकुन्दपुर, मांडा के डेंगुरपुर गंगा घाट के अलावा करछना के डीहा घाट पर पांटून पुल बनाए जाने में काफी बि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.