बागपत, जनवरी 25 -- मौलाना आरिफ उल हक ने कहा कि गणतंत्र दिवस को सभी धर्म, जाति के लोगों को धूमधाम से मनाना चाहिए। यौमे जम्हूरियत को इस बार भी धूमधाम से मनाए और तिरंगा शान से लहराए। हरि मस्जिद के इमाम मौलाना आरिफ ने कहा कि इस्लाम की यह मूल शिक्षा है कि जिस मिट्टी अर्थात देश में हम पैदा हुए, उसके प्रति हमें हमेशा वफादार रहना चाहिए। जिस प्रकार हमारे पूर्वजों एवं उलेमाओं ने जान की बाजी लगाकर देश को अंग्रेजों से आजाद कराया था। उन्होंने सभी लोगों से अपने घरों पर यौमे जम्हूरियत शान से मनाने और तिरंगा फहराने की अपील की। सभी मदरसों में भी गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति कार्यक्रम होंगे और राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा जिसकी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...