बदायूं, फरवरी 6 -- बदायूं। जिले में संचालित मदरसों की जांच कराई जाएगी। इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण निदेशालय से आदेश जारी हो गया है। इसके बाद अल्पसंख्यक विभाग के अधिकारियों ने मदरसों की जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके बाद से मदरसा संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। जिले में कुल 214 मदरसा संचालित हैं, इनमें से कुछ मदरसों की आय का पुख्ता श्रोत न होने के बावजूद शानदार बिल्डिंग में संचालन हो रहा है। जिसको लेकर संदिग्धता व्यक्त की गई है, अंदेशा है कि कहीं मदरसों में विदेश से तो फंडिंग नहीं हो रही है, जिसको लेकर निदेशालय ने जांच कराने का निर्णय लिया है। इस संबंध में अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को आदेश जारी कर दिया गया है। निदेशालय का आदेश मिलने के बाद अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव पाठक ने मदरसों के जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.