बिजनौर, फरवरी 9 -- स्योहारा। खसरा-रूबेला (एम-आर) रोग के उन्मूलन को लेकर शासन के आदेशों के क्रम में सोमवार को ब्लॉक स्योहारा के मदरसों में एमआर का टीकाकरण कार्यक्रम चलाया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर बीके स्नेही ने बताया कि स्योहारा में 19 सत्रों का आयोजन किया गया है। अधीक्षक डॉक्टर बीके स्नेही ने स्योहारा के मंसूर सराय पित्थपुर के मदरसा इस्लामिया अरबिया अनवारूल उलूम मे आयोजित सत्र का निरीक्षण भी किया। डॉ स्नेही की टीम द्वारा कई मदरसों में जाकर उनके प्रधानाचार्य से मिलकर एम आर टीकाकरण कराने को प्रेरित किया गया। इस दौरान हैल्थ सुपरवाइजर वीर सिंह, राजेश कुमार, डॉ राकेश कुमार, ए एन एम ओर एल एच वी ओर राशि ,अनम का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...