बहराइच, अप्रैल 15 -- नवाबगंज। हज यात्रा पर जाने वाले आजमीने हज को हज से संबंधित जानकारी दी गई। नवाबगंज स्थित मदरसा अशरफुल उलूम में हज तरबियती कैंप का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मौलाना नूरुल उलूम अमीर ने प्रशिक्षण दिया। मौलाना ने बताया कि हज का पहला दिन मक्का मुकर्रमा में एहराम बांधकर एहराम की हालत में मीना को रवानगी,दूसरा दिन फजर की नमाज मीना में अदा करके सूरज निकलने के बाद मीना से चलकर सूरज ढलने से पहले दुआ पढ़ते हुए अराफात पहुंचना है। हज के तीसरे दिन मुज्दल्फा में फजर की नमाज के बाद कुछ देर ठहरना और सूरज निकलने से कुछ देर के पहले मीना रवाना हो जाना आदि है। हज के चौथे दिन अगर 10 जुल्हिज्जह को तवाफे जियारत नहीं किया है। इसके साथ हज से संबंधित बातें विस्तार से बताई गई मौलाना जैनुल आबेदीन, मौलाना सलीम कास्मी, मौलाना आजाद, मुफ्ती अब्दुल्लाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.