पटना, जनवरी 6 -- राज्य के 205 अनुदानित मदरसा और 608 सामान्य मदरसा सहित कुल 814 मदरसों के शिक्षक और शिक्षकेतर कर्मियों के वेतनादि के भुगतान के लिए शिक्षा विभाग ने 232 करोड़ रुपये मंजूर किये हैं। इनमें 43 करोड़ की राशि मंगलवार को जारी भी कर दी है। मदरसों में विधिवत रूप से नियुक्त लोगों को ही वेतन दिया जाना है। राशि वित्तीय वर्ष 2025-2026 के तहत दी गयी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पुनरीक्षित वेतनमान के अलावा मदरसा कर्मियों को समय-समय पर राज्य सरकार की तरफ से दिये जाने वाले महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाता है। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार का कोई भत्ता या वित्तीय सुविधा के लिए अनुदान मान्य नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...