संभल, फरवरी 19 -- शहर के मरकजी मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में मरकजी रुयते हिलाल कमेटी की बैठक शहर मुफ्ती कारी अलाउद्दीन अजमली की अध्यक्षता में हुई। जिसमें शहर के उलमा आदि मौजूद रहे। संभल में चांद नजर नहीं आने पर देशभर के तमाम शहरों से राब्ता किया गया, कई इलाकों में चांद नजर आने पर खबर-ए-इस्तिफादा की बुनियाद पर उलमा-ए-संभल की मौजूदगी में यह ऐलान किया जाता है कि 19 फरवरी गुरुवार के दिन पहला रोजा है। बैठक में मुफ्ती आलम नूरी, मौलाना जहीरुल इस्लाम, मौलाना शरीफ अहमद, मौलाना शमशाद मिस्बाही, तकी अशरफ एडवोकेटआदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.