संभल, फरवरी 10 -- मोहल्ला ठेर स्थित मदरसा अहले सुन्नत अजमल उल उलूम में सोमवार को हज जाने वाले यात्रियों के लिए टीकाकरण और मेडिकल फिटनेस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हज यात्रा पर जाने वाले लोगों का टीकाकरण किया गया। शिविर के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिलीप कुमार ने हज यात्रियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला हज ट्रेनर तकी अशरफ एडवोकेट ने बताया कि जिले से हज के लिए करीब 550 लोगों ने आवेदन किया था। सभी आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं। हज यात्रा से पूर्व सभी चयनित यात्रियों की मेडिकल जांच कराई गई थी और उसी क्रम में अब उनका टीकाकरण किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.