बलरामपुर, दिसम्बर 18 -- सादुल्लाह नगर संवाददाता। दारुल उलूम सरकार-ए-आसी में गुरूवार को अल्पसंख्यक दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मदरसे के संचालक सैय्यद ख्वाजा मोहिबुल हक ने अल्पसंख्यकों के अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए समाज में जागरूकता की आवश्यकता पर बल दिया। मौलाना निज़ामुद्दीन ने केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही इसका लाभ उठाने का आह्वान किया। मोहम्मद अकलीम हाशमी ने अल्पसंख्यकों के संवैधानिक अधिकारों पर विस्तार से चर्चा करते हुए समानता और न्याय के महत्व को रेखांकित किया। मास्टर विनय कुमार मिश्रा ने सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और समान अधिकारों पर जोर दिया। विद्यार्थियों ने भाषण व अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम मे...