बुलंदशहर, जनवरी 22 -- नगर निवासी एक व्यक्ति ने मदरसे के उस्ताद पर उसके भतीजे के साथ गलत हरकत करने के प्रयास का आरोप लगाया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। थाने में दी गई तहरीर में पीड़ित ने बताया कि उसका भतीजा नगर में स्थित एक मदरसे में पढता है। गत 11 जनवरी को मदरसे के उस्ताद ने उसके भतीजे के साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। बच्चे को घर में नही बताने की धमकी भी दी। इसके बाद बच्चा डर गया। अब बच्चे ने घटना की पूरी जानकारी परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर परिजनों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.