फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 10 -- फर्रुखाबाद। मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षायें सोमवार से कड़े प्रबंधों के बीच शुरू हुईं। पहली पाली में जहां 60 फीसदी तो वहीं दूसरी पाली में 36 फीसदी छात्र छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी। मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं जनपद के चार केंद्रों पर हो रही हैं। डीएम की सख्ती के बाद भी परीक्षाओं पर पहले दिन ही निगरानी नहीं रखी गई। घुमना स्थित अरबिया शमशुल उलूम में स्टेटिक मजिस्ट्रेट तो पहुंचे मगर सचल दल दोनों पालियों की परीक्षाओं में नहीं आया। इसी तरह से फिरोज गांधी कालेज कमालगंज में न तो स्टेटिक मजिस्ट्रेट आए और न ही सचल दल। डीपीएस मूसाखिरिया में स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने तो निगरानी रखी मगर सचल दल नहीं पहुंचा। इसी तरह से अरबिया एहसनुल उलूम में न तो स्टेटिक मजिस्ट्रेट आये और न ही सचल दल। परीक्षाओं को भगवान भरेासे छोड़ दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.