लखनऊ, सितम्बर 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता बेसिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षण संस्थानों के साथ ही समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण और श्रम विभाग के शिक्षकों को भी कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। इन तीन विभागों के शिक्षकों व कर्मचारियों का ब्योरा 15 सितंबर तक मांगा गया है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से चलाए जा रहे मदरसों व कॉलेजों, समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित सर्वोदय विद्यालयों और श्रम विभाग के अटल आवासीय विद्यालयों के शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को इसका लाभ दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग को डाटा एकत्र करने के लिए नोडल विभाग बनाया गया है। माना जा रहा है कि शिक्षकों, कर्मचारियों व उनके परिवार के सदस्यों की संख्या 12 लाख से बढ़कर अधिक हो जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.