रांची, फरवरी 15 -- रांची। रहमानी एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा हिंदपीढ़ी स्थित मदरसा रहमानिया में दीनी और दुनियावी क्विज का आयोजन किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद मिकाईल रहमानी ने बताया कि उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि जगाना है। उन्होंने घोषणा की कि रमजान के दौरान 27 तारीख तक बच्चों की शिक्षा का क्रम निरंतर जारी रहेगा। प्रतियोगिता में दिलकश ने प्रथम, अमान अहमद ने द्वितीय और रोशनी परवीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें पुरस्कृत किया गया। आफरीन परवीन, हाफिज इजराईल हुसैनी, सानिया परवीन, इस्मत जहां समेत अन्य लोग मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.