कानपुर, जनवरी 29 -- कानपुर। मदरसा अरबिया रज्जाकिया मदीनतुल उलूम, बांसमंडी में गुरुवार को दस्तारबंदी (दीक्षांत) हुई। कुरआन कंठस्थ करने वाले आठ बच्चों को हिफ्ज (कंठस्थ करना) की सनद दी गई और दस्तार (पगड़ी) बांधी गई। इस मौके पर हुए जलसे को मौलाना फारूक अहमद निजामी, मुफ्ती मोहम्मद हनीफ बरकाती, मुफ्ती रफी अहमद निज़ामी ने खिताब किया। सदारत शहर काजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही, कयादत हाफिज अब्दुल रहीम बहराइची और संचालन शब्बीर कानपुरी ने किया। यहां मौलाना अकमल अशरफी , मौलाना कासिम हबीबी, कारी सैयद अब्दुल हबीब, कारी अब्दुर्रशीद और कारी मोहम्मद सगीर आलम हबीबी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...