प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 10 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। जिले के पांच केंद्रों पर सोमवार से मदरसा बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। सीसीटीवी की निगरानी में दो पालियों में कराई गई परीक्षा में 243 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि 985 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में पंजीकृत 975 के सापेक्ष 762 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। पहली पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक सेकेंड्री (मुंशी, मौलवी) की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में पंजीकृत 253 के सापेक्ष 223 परीक्षार्थियों ने सीनियर सेकेंड्री (आलिम) की परीक्षा दी। विकास भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। इसके अलावा सचल दल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे। सिटी प्रतापगढ़ स्थित परीक्षा केंद्र पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.