आजमगढ़, फरवरी 9 -- आज़मगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी परीक्षा सोमवार से जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन सुबह की पाली में 391 परिक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सेकेंडरी की पहली पाली में कुल 2325 परीक्षार्थियों में से 1934 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 391 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा शुरू होने से पूर्व सभी केंद्रों पर कड़ी जांच की गई। परीक्षार्थियों की तलाशी लेकर उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से विशेष निगरानी की व्यवस्था की गई थी। हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...