गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर। मदरसा बोर्ड की सेकेंड्री (मुंशी/मौलवी) व सीनियर सेकेंड्री (आलिम) परीक्षा के तीसरे दिन 312 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दोनों पाली मिलाकर 1086 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 792 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। प्रथम पाली में सेकेंड्री (मुंशी/मौलवी) की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में 863 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें से 284 ने परीक्षा छोड़ दी। द्वितीय पाली में सीनियर सेकेंड्री (आलिम) की परीक्षा हुई। द्वितीय पाली में 223 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 28 परीक्षा देने नहीं आए। शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मुस्तैदी से कार्य कर रहा है। साथ ही नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए सचल दल और सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.