गोंडा, फरवरी 12 -- गोण्डा। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर मुंशी व मौलवी और आलिम की बोर्ड परीक्षा आयोजित की जा रही है। गुरुवार को दोनों पालियों में कुल 263 विद्यार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि पहली पाली में 785 छात्र-छात्राओं में से 575 ने प्रतिभाग किया है। वहीं, दूसरी पाली में 244 पंजीकृत विद्यार्थी में से 191 उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पहली पाली में 210 और दूसरी पाली में 53 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से गैर हाजिर रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.