प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 11 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मदरसा बोर्ड की परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को दोनों पालियों में 258 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के पांच केंद्र पर दोनों पालियों में 970 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की परीक्षा के तीसरे दिन पहली पाली में पंजीकृत 975 के सापेक्ष 746 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल रहे। पहली पाली में सुबह आठ से 11 बजे तक सेकेंड्री (मुंशी, मौलवी) की परीक्षा कराई गई। दूसरी पाली में पंजीकृत 253 के सापेक्ष 224 परीक्षार्थियों ने सीनियर सेकेंड्री (आलिम) की परीक्षा दी। विकास भवन में बनाए गए कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की गई। इसके अलावा सचल दल के साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.