फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 5 -- फर्रुखाबाद। मदरसा बोर्ड की परीक्षा को जिले में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा 9 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा संपन्न कराए जाने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों ने 50 कक्ष निरीक्षकों की मांग की है। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली सेकेंड्री (मुंशी-मौलवी), सीनियर सेकेंड्री (आलिम), कामिल व फाजिल की परीक्षा 2026 के लिए मदरसा अहसनुल उलूम शेखपुर कमालगंज को केंद्र बनाया गया है। इसके साथ ही मदरसा अरबिया शमसुल उलूम फर्रुखाबाद, डीपीएस इंटर कॉलेज मूसाखिरिया व श्री फिरोज गांधी जनता इंटर कॉलेज कमालगंज केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों के व्यवस्थापकों ने अपने-अपने केंद्र पर कक्ष निरीक्षकों की तैनाती किए जाने के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी जितेंद्र कुमार को पत्र भेजा था। जिला अल्पसंख्यक कल्याण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.