संतकबीरनगर, फरवरी 12 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की चल रही बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन बुधवार को उर्दू अदब विषय की परीक्षा आयोजित की गई। जिले के सातों परीक्षा केंद्रों पर सेकेंड्री व सीनियर सेकेंड्री के कुल 1418 परीक्षार्थियों ने उर्दू अदब का पेपर दिया। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 7:30 परीक्षार्थियों की भीड़ लग गई। निर्धारित समय से पहले ही छात्र-छात्राएं केंद्रों पर पहुंच गए। गेट पर सघन तलाशी लेकर परीक्षा कक्ष में भेजा गया। कक्ष निरीक्षक दिलशाद फात्मा व खान सैय्यदना न छात्राओं का सघन जांच किया। गेट पर हुई सघन जांच में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण एवं अन्य प्रतिबंधित सामग्री अंदर ले जाने पर पूरी तरह रोक दिया। परीक्षा के तीसरे दिन मौलवी-मुंसी (सेकंड्री) उर्दू अदब विष...