गाज़ियाबाद, फरवरी 5 -- गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड से शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। इसके लिए बोर्ड से एडमिट कर जारी कर दिए है। बोर्ड की परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू हो रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि जिले में दो केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह परीक्षा कक्षा 10 ओर कक्षा 12 के लिए आयोजित होंगी। इसके लिए जिले के कुल 456 छात्र परीक्षा देंगे। दो पाली में परीक्षा का आयोजन होगा , पहली पाली सुबह आठ बजे से 11 बजे तक वहीं दूसरी पाली शाम दो बजे से शाम पांच बजे तक संचालित होगी। अधिकारी ने बताया कि मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से मदरसा पोर्टल पर प्रवेश पत्र उपलब्ध हैं। संबंधित मदरसे अपने लागिन आइडी से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इन्हें प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर के बा...