बुलंदशहर, जनवरी 21 -- उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित मुंशी-मौलवी सैकेंडरी तथा आलिम सीनियर सैकेंडरी वर्ष 2026 की परीक्षाओं का बिगुल बज गया है। जिले में यह परीक्षाएं आगामी नौ फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी 2026 तक संचालित होंगी। रीक्षाओं के सुचारू आयोजन के लिए जिले में चार परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। परीक्षाओं में 361 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षाओं की तिथि जारी होने के बाद केंद्रों पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मानवेन्द्र राजपूत ने बताया कि परीक्षाओं को कराने के लिए पूरा कार्यक्रम जारी हो गया है। मुंशी व मौलवी की परीक्षाएं प्रथम पाली में सुबह आठ बजे से 11:00 बजे के मध्य आयोजित होंगी, जबकि आलिम की परीक्षाएं द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे के बीच संपन्न होंगी। नगर के श...