मेरठ, फरवरी 8 -- सरूरपुर। मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ द्वारा संचालित मदरसा बोर्ड की वर्ष 2026 की परीक्षाएं नौ फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेंगी। इसको लेकर सरूरपुर क्षेत्र में हर्रा स्थित चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए कॉलेज प्रंबधन ने कमर कस ली है। मदरसा बोर्ड परीक्षा दो पाली में संपन्न होंगी। पहली पाली सुबह आठ बजे से ग्यारह बजे तक होगी जिसमें मुंशी, मौलवी के 293 छात्र और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी जिसमें आलिम में 124 छात्र पर परीक्षा देंगे। सरूरपुर क्षेत्र के सात मदरसों के 417 छात्र-छात्राएं परीक्षा में भाग लेंगे। चौधरी बशीर खां इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अकील अहमद ने बताया कि परीक्षा को पूरी तरह से नकल विहीन कराने के लिए परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.