रामपुर, फरवरी 7 -- मदरसा बोर्ड की परीक्षा कल से शुरू हो रही है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए शहर और स्वार में एक-एक केंद्र बनाया गया है। जिसमें 629 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में सुबह आठ से 11 और दोपहर में दो से पांच बजे के बीच में संपन्न कराई जाएगी। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। शहर में हरि इंटर कालेज और स्वार में जवाहर इंटर कालेज को केंद्र बनाया गया है। मुंशी मौलवी के 466 और आलिम के 163 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित कराई जाएंगी। लापरवाही पर संबंधित केंद्र व्यवस्थापक पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि मदरसा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले सभी परीक्षार्थी पिछले वर्षों की तरह, अपनी उपस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.